Site icon Arjun Bhoomi

भाजपा सरकार गरीबों की हितैषी: गुंजन सुखीजा

रिपोर्टर आमिर हुसैन

बाजपुर /उधमसिंह नगर: ग्राम भव्वा नगला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा विकासखंड अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी ग्राम प्रधान धनंजय नेहरा द्वारा संयुक्त रूप से रिबन कार्ड के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में 10 विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को विस्तार से जानकारियां दी गई और उनसे लाभ लेने का अनुरोध भी किया गया।भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने संबोधित करते हुए कहा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे सभी लोगों को लाभ मिल सके भाजपा सरकार जनता की हितेषी है और जनता के लिए ही पर चढ़कर कार्य कर रही है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा, एवीडीओ सुरेश पंत एडीओ पंचायत ललित ग्वाल,मुन्नी,रेनू यादव, नीरज पांडे,अनिल अरोड़ा आदि मौजूद थे।

Exit mobile version