Site icon Arjun Bhoomi

जनपद के कोने-कोने तक पहुंच रहा है “विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का पहिया”

अर्जुन भूमि समाचार चंपावत मुकेश कुमार

चंपावत। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ निरंतर जनपद के ग्रामीण इलाकों के कोने कोने तक पहुंच रहा है। यात्रा रथ में लगी स्क्रीन द्वारा वीडियो के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं से भारत के विकसित होने की कहानी ग्रामीणों के सामने प्रदर्शित की जा रही है। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व रूपरेखा के बारे में भी विस्तार से बताया जा रहा है। भारत विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हो रही बैठकों में ग्रामीणों को तमाम केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों द्वारा भी अपने अपने विचार साझा किया जा रहे हैं। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं का लाभ उठाने की भी लोगों से अपील की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ सरकार द्वारा लोगों को रोजगार से जोड़ने को कई महत्वपूर्ण योजनाएं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिसका लाभ उठाकर कई लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही लोगों द्वारा विकसित राष्ट्र की शपथ भी ली जा रही हैं।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने के साथ-साथ अधिक से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित करना है। यह यात्रा लोगों के पास जाने, जागरूकता पैदा करने और स्वच्छता सुविधाओं, आवश्यक वित्तीय सेवाओं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छ पेयजल जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर केंद्रित है। विकसित भारत संकल्प यात्रा समस्त जनपद में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणी कार्य योजनाओं का लाभ और उन्हें योजनाओं के संबंध में जागरूक कर रही है।
इसी क्रम में 23 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ जनपद के विकास खंड पाटी के ग्राम पंचायत चौड़ापिता,धूरा व रमक आदि में पहुँची। विकासखंड पाटी के रमक में 2 लोगों के किसान क्रेडिट कार्ड, 1 का मृदा स्वास्थ्य कार्ड, 14 व्यक्तियों को कृषि यंत्र वितरित किया गया, दो के ई केवाईसी, 3 लोगों के प्रधानमंत्री किसान निधि बनाये गए। विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंप में जनमानस के पेंशन, राशन कार्ड ,परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मातृ वंदना ,पीएम किसान सम्मान आदि योजनाओं में ऑनलाइन पंजीकरण एवं अपडेशन किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों व आम जनता ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version