Site icon Arjun Bhoomi

शादी के 16 वर्ष बाद बच्चे को जन्म दिया

अर्जुन भूमि समाचार नीरज कश्यप खटीमा।

खटीमा। स्वास्तिक अस्पताल में कुटरी निवासी सावित्री देवी ने शादी के 16 वर्ष बाद बच्चे को जन्म दिया। डॉ. शिप्रा अग्रवाल का किया धन्यावाद।
सोमवार को स्वास्तिक अस्पताल में कुटरी, चकरपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी बहादुर सिंह ने शादी के 16 साल बाद बच्चें को जन्म दिया। वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा अग्रवाल ने बताया कि सावित्री को शादी के 16 वर्ष बीत गये लकिन माँ बनने का सुख प्राप्त नहीं हो सका। पिछले 1 साल से उसका इलाज स्वास्तिक अस्पताल में चल रहा था। फलस्वरूप सावित्री ने सोमवार को नॉर्मल डिलीवरी से स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। सावित्री और उसके परिवार ने डॉ. शिप्रा अग्रवाल और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिता देवी, पुष्पा धामी, ममता मंडल, आशा श्रीवास्तव, दीक्षा आदि उपस्थित रही।

Exit mobile version