Google search engine

देवभूमि उत्तराखंड में प्रथम बार तीन दिवसीय अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन

किच्छा– मौसम के खलल के बावजूद किच्छा में तीन दिवसीय अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का सफल आयोजन आयोजकों की कर्मठता और लगन से सफलतापूर्वक संपन्न हो गया चैंपियनशिप में देश के 28 प्रांतौं के अपने अपने भार वर्ग के लगभग 750 से अधिक सर्वश्रेष्ठ महिला पुरुष पहलवानों ने देश के 100 से अधिक श्रेष्ठ प्रशिक्षक जिसमें द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित प्रशिक्षक एवं W F I के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ चैंपियनशिप में 30 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक 30 खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक एवं 60 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष भैय्या जी दिव्य प्रेम सेवा संस्थान हरिद्वार के प्रमुख उप नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड खटीमा विधायक भुवन कापड़ी द्वारा किया गया प्रतियोगिता में हरियाणा ने 147 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान महाराष्ट्र ने 135 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा दिल्ली ने 114 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया इसके साथ ही विभिन्न भार वर्ग मैं खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पद प्राप्त किये जिसमें 45 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के केदार ने गोल्ड झारखंड के रंजीत कुमार ने सिल्वर एवं प्रिंस यादव उत्तर प्रदेश हंसराज जिया राजस्थान ने कांस्य पदक प्राप्त किया 48 किलो भार वर्ग में झारखंड के विकास कचप्पा ने गोल्ड हरियाणा के विजय ने सिल्वर एवं उत्तर प्रदेश का अमित कुमार एवं महाराष्ट्र के उत्कर्ष ने कांस्य पदक जीता 51 किलो भार वर्ग में झारखंड के आदित्य कुमार ने गोल्ड sscb के राहुल कुमार ने सिल्वर तथा कांस्य पदक महाराष्ट्र के साई नाथ एवं कर्नाटक के अदागौड विलग ई ने जीता 55 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के समर्थ ने गोल्ड दिल्ली के प्रवीण को सिल्वर तथा पंजाब के गुरप्रीत सिंह एवं हरियाणा के रवि ने कांस्य जीता 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल दिल्ली के आकाश पंजाब के सिकंदर को सिल्वर हरियाणा के अनुज एवं एसएससीबी के रोहित ने कांस्य पदक जीता 71 किलो भार वर्ग में हरियाणा के सचिन को गोल्ड महाराष्ट्र के शुभम ने सिल्वर तथा कांस्य पदक उत्तर प्रदेश के मुकुल एवं दिल्ली के यश ने जीता 80 किलो भार वर्ग में हरियाणा के गौरव ने गोल्ड राजस्थान के योगेश यादव ने सिल्वर सूरज सिंह पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के चित्रांशु ने कांस्य पदक जीता 80 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ के निशांत पाल ने गोल्ड हरियाणा के उमेश ने सिल्वर पंजाब के मनजोत सिंह एवं सनी उत्तर प्रदेश में कांस्य पदक जीता 92 किलो भार वर्ग में दिल्ली के लक्की ने गोल्ड राजस्थान के कुणाल आचार्य ने सिल्वर तथा कांस्य पदक महाराष्ट्र के सूरज एवं जम्मू कश्मीर के अभिषेक सिंह ने जीता 110 किलो भार वर्ग में दिल्ली के रौनक ने गोल्ड उत्तर प्रदेश के आकाश राणा ने सिल्वर हरियाणा के अनुज एवं पंजाब के कारण सिंह ने कांस्य पदक जीता समापन समारोह में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को पूर्व खेल मंत्री गदरपुर विधायक अरविंद पांडे एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत द्वारा ट्राफी और एवं मैडल भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कुश्ती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी देशवाल महासचिव शिव वर्धन सिंह संयुक्त सचिव अंकित त्यागी कोषाध्यक्ष राहुल शर्मा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह अजय तिवारी रवि राज यादव अजीत रंधावा कुणाल सिंह अभिषेक शुक्ला शशांक सिंह जयवर्धन सिंह शक्ति वर्धन सिंह प्रबल चौहान रामपुरी तिवारी विवेक सिंह डब्लू संदीप तिवारी आशीष जैन आदि मौजूद थे

Google search engine

Arjun Bhoomi

अर्जुन भूमि - Call : +91.7017821586 Email : arjunbhoomi2017@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शनि धाम टटीरी में भगवान की प्रतिमाओं का कराया गया अन्नाधिवास

Mon Jul 8 , 2024
Post Views: 102  स्वदेश स्वरूप जी महाराज वृंदावन वालो ने विभिन्न धार्मिक कथाओं के माध्यम से माता-पिता की महत्ता से उपस्थित श्रद्धालुओं को कराया अवगत Track all markets on TradingView बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के अग्रवाल मंड़ी टटीरी में सिद्धपीठ श्री शनि धाम एवं श्री खाटू श्याम […]

You May Like

Breaking News

Topics