Google search engine

किसान दिवस पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन

भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर मसीह के रूप में किया गया याद

क्रमिक अनशन जारी जसपुर से भी समर्थन में आए किसान

लोकेशन :बाजपुर
रिपोर्टर :आमिर हुसैन

बाज़पुर /उधमसिंह नगर: तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन स्थल पर आज किसानो के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष में पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया गया।चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन देश भर में किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है आज भूमि बचाओ आंदोलन के आंदोलनकारीयों ने उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा किसान बिरादरी के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं किसान नेता जनकवि बल्ली सिंह चीमा ने कविता पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे उन्होंने जीवन पर्यंत किसानों मजदूरों की लड़ाई को लड़ा और सत्ता में रहते हुए भी किसान मजदूर हित में बहुत से कार्य किए।
भूमि बचाओ मुहिम के कार्यकर्ता देवेश प्रताप सिंह ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए भूमि बचाओ आंदोलन का वर्णन किया। कार्यक्रम में आयोजक राजनीत सिंह सोनू,महेंद्र सिंह रंधावा, मनोज गुप्ता, सनी निजर,विक्रम सिंह लड्डू ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के कुमायु मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने की।इस मौके पर राजेंद्र सिंह गिल, परमजीत गोरिया, बलदेव सिंह,मनिंदर खेड़ा,गुरप्रीत सिंह,शेर सिंह, सिकंदर सिंह, मलूक सिंह, जसजीत भुल्लर,जसवीर सिंह, हरदेव सिंह, मनिंदर सिंह, राजकिशोर सिंह,ईस्ट पाल सिंह आदि थे।

क्रमिक अनशन पर बैठे किसान

बाज़पुर।आज क्रमिक अनशन पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्रह की टीम प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा के नेतृत्व में बैठी जिसमें सुबेग सिंह, जगदीप सिंह रंधावा,सिकंदर सिंह व हरविंदर सिंह बैठे।

जसपुर के किसान भी समर्थन में बैठे क्रमिक अनशन पर

बाज़पुर।भूमि बचाओ आंदोलन के समर्थन में आज जस पुर से भी किसान पहुंचे और क्रमिक अनशन पर बैठे।जिसमें रतेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, लखबीर सिंह,नरेंद्र सिंह व दलजीत सिंह थे। आंदोलन के समर्थन में जस पुर से आई टीम का भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने धन्यवाद किया।

Google search engine

Arjun Bhoomi

अर्जुन भूमि - Call : +91.7017821586 Email : arjunbhoomi2017@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सरकार गरीबों की हितैषी: गुंजन सुखीजा

Sat Dec 23 , 2023
Post Views: 45 रिपोर्टर आमिर हुसैन Track all markets on TradingView बाजपुर /उधमसिंह नगर: ग्राम भव्वा नगला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा विकासखंड अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी ग्राम प्रधान धनंजय नेहरा द्वारा संयुक्त रूप से रिबन कार्ड के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। […]

You May Like

Topics